फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

भांजी से एकतरफा प्यार करने वाले मामू खुद रचाना चाहता था ब्याह, इसीलिए अपनी शादीशुदा भांजी व उसके शौहर पर फेंका तेजाब

Thu, 04 Feb 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
crime
आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। पांच दिन पहले नवदंपती पर तेजाब फेंके जाने के मामले में गुरुवार को लड़की के मामा समेत दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुुलिस का दावा है कि करीब 60 वर्षीय मामा अपनी भांजी से एकतरफा प्यार करता था और उससे निकाह करना चाहता था।
विज्ञापन

इसलिए वह भांजी की शादी का विरोध कर रहा था। वारदात को अंजाम देने में उसने अपने भांजे की भी मदद ली। सलोन पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के समसपुर खालसा निवासी शमीम अहमद की बेटी हिना बानो और फतेहपुर जिले के कोलवा हथगवां निवासी मो.अजीब के बेटे मो.लतीफ एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन लड़की का मामा कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के निजाममई निवासी रहमानी दोनों के मिलने पर एतराज जताता था और उसका कहना था कि भांजी लतीफ के साथ शादी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा के विरोध के बाद भी दोनों ने 10 जनवरी को निकाह कर लिया था। 29 जनवरी को मामा समेत अन्य लोगों ने मिलकर नवदंपती पर सोते समय तेजाब फेंक दिया था, जिससे दोनों झुलस गए थे। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी श्लोक कुमार ने एसओजी लगाई थी। जांच में जुटी एसओजी और पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को उमरन गांव के पास से दबोच लिया।
सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी मामा रहमानी अपनी भांजी हिना बानो और उसके शौहर लतीफ का सगा मामा है। रहमानी अपनी भांजी हिना से एकतरफा प्यार करता था। इसलिए वह हिना को और किसी से शादी करने से रोक रहा था।
वह चाहता था कि हिना उससे शादी कर लें लेकिन हिना राजी नहीं थी। जबकि हिना के पति लतीफ का भाई वसीर नहीं चाहता था कि लतीफ यह शादी करे। घटना से एक हफ्ते पूर्व मामा रहमानी ने अपने भांजे वसीर के साथ नवदंपती को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। रात में दोनों ने घर पहुंचकर नवदंपती पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों झुलस गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक पुरानी बैटरी, एक सीसी में केमिकल बरामद हुआ है।

नवदंपती पर तेजाब फेंके जाने की घटना के बाद मौके पर पड़ताल की गई तो शुरुआती दौर में ही स्पष्ट हो गया था कि भांजी से स्वयं शादी रचाने के चक्कर में मामा ने ही घटना को अंजाम दिया था। इसी वजह से मामा भांजी की शादी का विरोध कर रहा था। भांजी और उसके पति की हत्या करने की योजना भी बनाई थी, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed