फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर किसान की मौत

Thu, 04 Feb 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
crime
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक किसान की मौत हो गई। हादसा उस समय हुुआ, जब किसान खेत जा रहा था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति की जर्जर कच्ची दीवार उसके ऊपर गिर गई। किसान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे हुल्ला मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी मथुरा पाल अपने घर से खेत जा रहा था। मथुरा जैसे ही श्रीराम पाल के घर के पास से गुजरा उसकी जर्जर दीवार भरभराकर ढह गई। इससे वह मलबे में दब गया। लोगों ने मलबा हटाकर मथुरा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दीवार जर्जर थी। इसी वजह से वह ढह गई और मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। उधर, राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तहसीलदार अभिनव पाठक ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर घटना की जांच कराई गई है। मृतक के परिवारीजनों को सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed