{"_id":"601994738ebc3e389c278286","slug":"crime-raibaraily-news-lko5628809105","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग लगी, मदद को शोर मचाता रहा युवक पर जिंदा जल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में आग लगी, मदद को शोर मचाता रहा युवक पर जिंदा जल गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे दुर्जन मजरे सुल्तानपुरखेड़ा गांव में मंगलवार को झोपड़ी में आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव निवासी अमरेश उर्फ मन्ना (27) मानसिक बीमार था।
पांच साल से उसका इलाज चल रहा था। अमरेश गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था। सुबह झोपड़ी में अलाव ताप रहा था, इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी जलने लगी।
इससे अमरेश भी चपेट में आ गया। शोर सुनकर लोग पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानेदार संतोष कुमारी का कहना है कि जांच कराई जा रही है।