फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crime

सीटेट के सॉल्वर के सात बदमाशों में एक रायबरेली का शिक्षक भी शामिल, बीएसए ने किया निलंबित, होगी बर्खास्तगी, सलोन के एक स्कूल में पढ़ाता है आरोपी शिक्षक

Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
रायबरेली। केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में नकल कराने के मामले में पकड़े गए सॉल्वर गिरोह के सात आरोपियों में शामिल जिले के एक अध्यापक धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। आरोपी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय उसरी में तैनात है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने अध्यापक को निलंबित कर दिया और उसकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।
एसटीएफ ने रविवार को सीटेट में सॉल्वर गैंग के सात लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में एक शिक्षक रायबरेली जिले के सलोन विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उसरी में तैनात है। वह मूल रूप से कौशांबी जिले का रहने वाला है और वर्तमान में प्रयागराज जिले का निवासी है।
विज्ञापन

आरोपी धर्मेंद्र सिंह के पकड़े जाने की जानकारी होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि शिक्षक ने जो भी कृत्य किया है, वह शिक्षक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में नकल कराने के मामले में पकड़े जाने की जानकारी हुई तो इस संबंध में बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई। धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed