{"_id":"5ff5d7558ebc3e2f2679d095","slug":"crime-raibaraily-news-lko558442988","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा के घर आई युवती की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत, अंतिम संस्कार कराने से पहले पहुंची पुलिस, कराया गया पोस्टमार्टम, जांच भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा के घर आई युवती की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत, अंतिम संस्कार कराने से पहले पहुंची पुलिस, कराया गया पोस्टमार्टम, जांच भी शुरू
विज्ञापन
युवती की मौत के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव में मंगलवार रात मामा के घर आई एक युवती की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोक दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। युवती की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी। मामले में पूछताछ की जा रही है।
जगतपुर के झरहा गांव की शालू सिंह (22) पुत्री धनंजय भदोखर थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव अपने मामा बब्लू सिंह के यहां आई थी। रात में आग से जलकर शालू की मौत हो गई। सुबह मामा समेत अन्य लोग शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानेदार राम आशीष उपाध्याय के साथ ही फोरेसिंक टीम गांव पहुंच गई।
पूछताछ के दौरान शालू के मामा ने बताया कि शालू ने केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह कर लिया है। वह मनोरोगी थी। बावजूद इसके घटनास्थल का जो नजारा था, वह संदेह उत्पन्न कर रहा था। उसका स्वेटर बाहर पड़ा था। माचिस भी दूर पड़ी थी।
मामा सही रूप से घटना की जानकारी नहीं दे पा रहे थे। मृतका के परिवारीजन भी घटना की बाबत खुलकर कुछ नहीं बोल रहे थे। ऐसे में मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा है, जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
पोस्टमार्टम में आग से जलकर मौत की पुष्टि : एसपी
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की आग से जलकर मौत की पुष्टि हुुई है। चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। वीडियोग्राफी कराई गई थी। ऐसे में उसने स्वयं आग लगाई या फिर उसे आग लगाकर मारा गया। पूरे प्रकरण की छानबीन के बाद पता चलेगा।