{"_id":"5daa036f8ebc3e01586f1486","slug":"crime-raibaraily-news-lko4876879100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल करके महिला का किया यौनशोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल करके महिला का किया यौनशोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में युवक ने पहले एक महिला का पहले अश्लील वीडियो बनाया और फिर ब्लैकमेल करके उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ ही उसके पति को आरोपी जानमाल की धमकी देता रहा।
तंग आकर महिला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आपबीती बताई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का रहने वाला सुभाष यादव निवासी भटपुरवा ने एक साल पहले उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके सुभाष ने उसका यौनशोषण किया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि जब विरोध किया तो आरोपी ने यह कहते हुए धमकाया कि अश्लील वीडियो वायरल करके बदनाम कर देंगे। यहां तक उसने उसके पति को भी धमकाया और चुप रहने की बात कही। कार्यवाहक थानेदार अरविंद पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर सुभाष यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।