{"_id":"5d127f5e8ebc3e3c71461f56","slug":"crime-in-raibaraily-raibaraily-news-lko467272767","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसपी ने दी आरोपियों के घर दबिश, तत्काल गिरफ्तारी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ने दी आरोपियों के घर दबिश, तत्काल गिरफ्तारी के आदेश
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के जायस नगर में मोहल्ला खरका में कोचिंग संचालक दंपति व अन्य को सरेआम सड़क पर पीटने के मामले में मंगलवार को एसपी अमेठी दयाराम सरोज जायस पहुंचे और कोतवाली पुलिस को नामजद आरोपियों के घरों में दबिश दी। आरोपी फरार मिले। उन्होंने जायस पुलिस को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया शुरू करनेे और गैंगस्टर की भी कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिस के साथ नगर में रूटमार्च भी किया। कोचिंग संचालक शशांक पदम भूषण व पत्नी गायत्री, बहन सारिका व भाई मयंक को शुक्रवार को कोचिंग से खींचकर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। मामले में कोचिंग संचालक ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मंजूरूल हसन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल दिया गया था। अन्य तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। मंगलवार को एएसपी जायस पहुंचे और आरोपियों के घर दबिश देकर नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। मामले में गैंगेस्टर की कार्रवाई के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।