{"_id":"60a3d1198ebc3e36da4232a0","slug":"covid-raibaraily-news-lko578536334","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संक्रमित, पति कर रहा बीएसए दफ्तर में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संक्रमित, पति कर रहा बीएसए दफ्तर में काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना के बढ़े संक्रमण को देखते हुए शासन ने सरकारी दफ्तरों में अधिक से अधिक 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ ही काम कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में सभी कर्मचारी काम पर थे।
बताते तो यहां तक हैं कि एक कर्मचारी की पत्नी कोरोना संक्रमित है, लेकिन कर्मचारी दफ्तर में काम कर रहा है। इससे कोरोना का खतरा बढ़ गया है। कई शिक्षक भी लेखा कार्यालय में काम के सिलसिले में नजर आए।
वित्त एवं लेखाधिकारी सीमा पांडेय का कहना है कि कर्मचारी ने पत्नी के संक्रमित होने की जानकारी नहीं दी है। शासन से तय कोविड नियमों का पालन कार्यालय में करवाया जा रहा है। मीटिंग को लेकर तैयारियों के लिए कर्मचारी बुलाए गए थे। कोरोना सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मानव संपदा से सात हजार शिक्षकों को भेजा वेतन
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को वेतन दे दिया गया है। मानव संपदा के माध्यम से सात हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के खातों में वेतन भेजा गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी सीमा पांडेय का कहना है कि बीती नौ मई को भी शिक्षकों के खातों में वेतन भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अब सभी शिक्षकों के खातों में वेतन पहुंच चुका है।