फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   court

तबरेज का आत्मसमर्पण पत्र खारिज

Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
court
रायबरेली। हत्या की कोशिश का झूठा मामला दर्ज कराने की कथित साजिश रचने के प्रकरण में आरोपी तबरेज राना की ओर से दाखिल आत्मसमर्पण प्रार्थना पत्र सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया। आरोपी के हाजिर न रहने पर कोर्ट ने यह शुक्रवार को आदेश दिया। गौरतलब है कि मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने मामले में अपने अधिवक्ता के माध्यम से आत्मसमर्पण के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इन पर कथित हत्या की कोशिश का झूठा मामला दर्ज कराने व साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी तबरेज राना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पिछले माह की 28 जून को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर शाम को त्रिपुला पेट्रोल पंप उस समय हमला किया गया था, जब वह लखनऊ जा रहा था और पेट्रोल भरवाने के लिए रुका था। बाद में पुलिस ने इस हमले को फर्जी करार दिया। खुलासा किया कि तबरेज राना ने स्वयं ही अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ऊपर से हमला कराया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसपी ने पूरा मामला फर्जी बताया था, और हमले के पीछे तबरेज राना को ही मास्टर माइंड बताया था। घटना के बाद से पुलिस ने न सिर्फ रायबरेली, बल्कि तबरेज राना लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारा, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण ही तबरेज राना के अधिवक्ता ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण का प्रार्थना पत्र डाला, जिस पर सुनवाई होनी थी, लेकिन उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। फर्जी हमले के मामले में चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि तबरेज राना की तेजी से तलाश की जा रही है। सदर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि फिलहाल तबरेज राना की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed