फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Counting of votes will be done simultaneously on 108 tables

108 टेबुलों पर एक साथ होगी मतगणना

Tue, 01 Mar 2022 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done simultaneously on 108 tables
रायबरेली। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतदान होने के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान, गोराबाजार में मतगणना के लिए 108 टेबुल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबुल पर ईवीएम और दो-दो टेबुल पर पोस्टल बैलेट से हुए मतदान की मतगणना होगी। साथ ही दो-दो टेबुल विधानसभावार रिटर्निंग ऑफिसरों के लिए लगाई जाएंगी। इस तरह से प्रत्येक विधानसभा के लिए 18-18 टेबुलों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना कड़ी सुरक्षा में होगी। मतगणना कक्षों में एजेंटों के लिए गैलरी बनेगी। उसी गैलरी में बैरीकेडिंग पर लगी जालियों से एजेंट मतगणना पर नजर रखेंगे। ईवीएम से प्रत्येक प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों की सूचना स्क्रीन पर दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो चरणों में मतदान का काम पूरा हो गया है। विधानसभा क्षेत्रों सदर, ऊंचाहार, सलोन, बछरावां, सरेनी और हरचंदपुर की मतगणना 10 मार्च को गोराबाजार स्थित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में होगी। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों को पूरी कराने में लगा है।
सभी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अलग-अलग कक्षों में होगी। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसरों को भी अपने विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए गणना कक्ष की व्यवस्था को दुरुस्त कराने व स्ट्रांग रूम से ईवीएम को गणना कक्ष तक लाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 14-14 टेबुलों पर होनी है। इसके अलावा पोस्टल बैलेटों से पड़े मतों की गणना के लिए अलग से दो-दो टेबुलें लगाई जाएगीं।
रिटर्निंग ऑफिसरों के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग दो टेबुल लगेंगी। मतगणना के दौरान गणना कक्षों में कोरोना सुरक्षा के मानकों को भी पूरा कराया जाएगा।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का प्रयास किया जाएगा। मतगणना एजेंटों बैरीकेडिंग करके मतगणना कक्षों में बनी गैलरी में रखा जाएगा। ईवीएम के पास कोई भी मतगणना एजेंट नहीं पहुंच पाएगा। उसे स्क्रीन पर मतों की पूरी जानकारी मिलती रहेगी।
130 मतगणना पर्यवेक्षक व 136 सहायक करेंगे काम
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना में 130 मतगणना पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। इसके अलावा 136 मतगणना सहायकों की ड्यूटी लगेगी।
सात अतिरिक्त मतगणना सहायक भी काम करेंगे। मतगणना पर नजर रखने के लिए 127 माइक्रो ऑब्जर्वर काम करेंगे। मतगणना कर्मियों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को पांच मार्च को पहले चरण का प्रशिक्षण फीरोज गांधी सभागार में दिलाया जाएगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण नौ मार्च को दिया जाएगा।
स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्षों के बीच होगा कड़ा पहरा
आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है। मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना कक्षों तक बैरीकेडिंग करके रास्ते को सील रखा जाएगा। इस परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। कोई भी एजेंट व अन्य व्यक्ति इस परिसर में नहीं पहुंच पाएगा। मतगणना एजेंटों को मतगणना कक्षों तक पहुंचने के लिए अलग से रास्ते की व्यवस्था होगी।

मतगणना के लिए कुल 108 टेबुल लगाए जाएंगे। मतगणना कर्मियों की व्यवस्था कर ली गई है। पांच मार्च को मतगणना पर्यवेक्षकों व सहायकों को एफजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 127 माइक्रो आब्जर्वर भी मतगणना के दौरान काम करेंगे।
प्रभाष कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed