फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona recovery recovery rate crosses 94%

कोरोना से ठीक होने का रिकवरी रेट 94 फीसदी के पार

Thu, 10 Dec 2020 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Corona recovery recovery rate crosses 94%
रायबरेली। जिले के लिए बड़ी राहत है। कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़कर 94 फीसदी के पार पहुंच गई है। यह दर अब तक की सबसे अधिक है। अब तक पॉजिटिव पाए गए 4803 मरीजों में 4515 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मात्र 188 मरीज ही वर्तमान समय में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

मार्च महीने से जिले में कोरोना का कहर जारी है। मई, जून और जुलाई महीने में रिकवरी दर 50 प्रतिशत से भी कम हो गई थी। ठंड बढ़ने के बाद कोरोना का खतरा भी बढ़ने की आशंका थी, लेकिन जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 94 प्रतिशत के पार हो गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के राहत की बात है। कोरोना का संक्रमण घटने के साथ ही रिकवरी दर भी बढ़कर 94 प्रतिशत से अधिक हो गया है। यह अब तक की सबसे अधिक दर है। जिले में मात्र 188 मरीज ही बचे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी कीमत पर लापरवाही न करें। लोग मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बुधवार को जिले में 2457 लोगों की कोरोना की जांच हुई। इसमें 1698 लोगों की एंटीजन और 758 लोगों की आरटीपीसीआर से जांच की गई। जांच में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
पहले से संक्रमित 30 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर पहुंच गए। जिला अस्पताल में ओपीडी में इलाज कराने के लिए आए मात्र तीन लोग ही कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार को जिले में कैंप आयोजित किए गए। केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांचें की गई और दवाओं का वितरण करने के साथ ही उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने राही ब्लॉक के उमरा में आयोजित कैंप में स्वयं की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। भ्रमण के दौरान एचआरपी रजिस्टर एवं एएनसी रजिस्टर देखा। जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता यासीन अहमद ने बताया कि जिले की 21 स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल संचालन किया गया। 632 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क आवश्यक जांचे प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed