फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

एक और कोरोना संक्रमित मिला, 29 मरीज हुए स्वस्थ

Sat, 28 Aug 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
CORONA
जिला अस्पताल में दरवाजा बंद होने से बिना टीका लगवाए बैरंग लौटे लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना का खतरा फिर बढ़ गया है। शनिवार को एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। पिछले चार दिन में जिले में अब 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि पहले से संक्रमित 29 मरीज शनिवार को स्वस्थ भी हो गए। वर्तमान समय में 13 एक्टिव मरीजों में 11 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शनिवार को टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 3729 लोगों की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

जिले में पहले से संक्रमित 29 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान समय में 13 एक्टिव केस बचे हैं, जिसमें 11 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेेंसिंग का भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन न होने से शहर में नहीं हुआ टीकाकरण
वैक्सीन न होने के कारण शनिवार को शहर में लोगों को सेंटरों से वापस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल सहित किसी भी सेंटर पर टीकाकरण नहीं हुआ। ऐसे में लोग बिना टीका लगवाए ही लौटे। ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी में भी वैक्सीन न होने के कारण मात्र बछरावां, डलमऊ, खीरों, लालगंज, शिवगढ़ और ऊंचाहार सीएचसी में मात्र 748 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed