{"_id":"60942ab38ebc3ebf1b5503cd","slug":"corona-raibaraily-news-lko577079429","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मौतों के बाद नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मौतों के बाद नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, टीम पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ-गदागंज (रायबरेली)। डलमऊ तहसील क्षेत्र के थुलरई गांव में एक पखवाड़े हुईं 15 मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी हैं। गुरुवार को टीम गांव पहुंची और लोगों की जांच की। लगातार मौतों से गांव के लोग दहशत में हैं।
गांव में 15 दिन से लगातार किसी न किसी की मौत हो रही है। ज्यादातर मौतें बुखार, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत के चलते हुईं हैं। बुधवार की रात गांव में पूर्व बीएसए रामेश्वर त्रिपाठी व उनकी बहू को बुखार और सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। एक ही घर से दो अर्थी उठी तो गांव वाले सहम गए।
गांव में दहशत का माहौल है। गुरुवार दोपहर नायब तहसीलदार शिव प्रकाश गुप्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों की जांच की। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही नायब तहसीलदार व स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा गया है। लोगों की जांच की जा रही है, जो भी सुविधाएं हैं, मुहैया कराई जा रही हैं।