{"_id":"608980738ebc3ed1d33b0f9a","slug":"corona-raibaraily-news-lko576080567","type":"story","status":"publish","title_hn":"564 मरीज जीते कोरोना से जंग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
564 मरीज जीते कोरोना से जंग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच बुधवार को भी 564 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। महज तीन दिनों में 1244 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
हालांकि पिछले 24 घंटे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। बुधवार को 2812 लोगों की जांच में 324 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमित होने के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 217 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि खीरों क्षेत्र के कुटकुरी गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलकोच के एल-2 अस्पताल में बछरावां, सिविल लाइन, भिखना और तिलियाकोट के एक-एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 2812 लोगों की जांच की, जिसमें 324 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
सबसे अच्छी बात यह रही कि बुधवार को भी 564 मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में वर्तमान समय में 3891 एक्टिव मरीजों में 2612 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को सीएचसी में 93 लोगों की जांच की गई, जिसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए। डॉ. लाइक अहमद ने बताया कि मरीजों को होम आइसोलेट कराया गया है।
जिला अस्पताल में 267 लोगों ने लगवाया टीका
जिले में बुधवार को भी सेंटरों पर लोगों में कोरोना के टीके लगाए गए। एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल के सीएचओ हाल में 267 लोगों में टीका लगाया गया।
जिले भर में 847 लोगों को टीके लगाए गए हैं। 2710 लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष जले में 31.30 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि आगामी एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों में टीकाकरण शुरू होगा। शहर के नगरीय पीएचसी देवानंदपुर व गोराबाजार में भी एक मई से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
आशाबहू की तबियत बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल घटा
खीरों। क्षेत्र के अतरहर गांव की आशाबहू राम कुमारी की हालत बुधवार सुबह बिगड़ गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। ऑक्सीजन लेवल काफी कम होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताते हैं कि आशा बहू बीते तीन चार दिनों से सर्दी, जुकाम, बुखार से ग्रसित थी। बुधवार सुबह राजकुमारी की हालत ज्यादा खराब हो गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि आशा बहू को ऑक्सीजन की कमी के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चुनाव के दौरान बीमार शिक्षामित्र ने तोड़ा दम
डीह। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में तैनात शिक्षामित्र पिंकी देवी की बुधवार को मौत हो गई। बघौला निवासी पिंकी देवी प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में तैनात थी। मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। मृतक के पति हरिमोहन ने बताया कि पत्नी की 15 तारीख को पंचायत चुनाव में ऊंचाहार में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मंगलवार की रात मौत हो गई।