फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

8604 लोगों को लगा कोरोना का टीकाकरण, डीएम की फटकार के बाद सुधरा टीकाकरण प्रतिशत

Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
CORONA
कोरोना टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण की प्रगति सबसे खराब मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों पर डीएम के स्तर से कसे गए शिकंजे का असर दिखने लगा है। टीकाकरण में अचानक तेजी आ गई है।
विज्ञापन

प्रतिशत 25 से 40 प्रतिशत तक प्रगति रखने के वाले अस्पताल अब लक्ष्य से ज्यादा टीके लगाने में जुट गए हैं। शुक्रवार को 9,720 लोगों में टीके के लक्ष्य के सापेक्ष 8,604 लोगों का टीकाकरण करके 88.50 प्रतिशत प्रगति लायी गई। हरचंदपुर, जगतपुर, शिवगढ़, लालगंज, नसीराबाद आदि सीएचसी में तो लक्ष्य के दूने से अधिक लोगों में टीके लगाए गए।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में तीन दिन से टीकाकरण की प्रगति में बेहद सुधार आ गया है। शुक्रवार को भी लक्ष्य के सापेक्ष 88.50 प्रतिशत लोगों में कोरोना के टीके लगाए गए। जिले में 9720 लोगों में टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष शाम तक 8604 लोगों में टीके लगाए गए। कई सीएचसी में तो लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। अमावां में 360 में 500, हरचंदपुर में 480 में 552, दीनशाह गौरा में 240 में 368, जगतपुर में 240 में 489, लालगंज में 720 में 802, नसीराबाद में 240 में 472, शिवगढ़ में 480 में 559 लोगों को टीके लगाए गए।
कोरोना के पांच मरीज मिले, आठ हुए स्वस्थ
जिले में शुक्रवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। साथ ही पहले से संक्रमित आठ मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। संक्रमित पाए गए मरीजों को इलाज के लिए रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 2418 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें पांच लोग संक्रमित पाए गए। इलाज के बाद आठ मरीज स्वस्थ हो गए। जिले में वर्तमान समय में 95 एक्टिव मरीज हैं। इसमें 52 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक जिले में संक्रमित पाए गए 5915 मरीजों में 5509 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed