फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

आज से हर रोज जिला अस्पताल में लगेगा टीका

Wed, 03 Mar 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। सीनियर सिटीजन और गंभीर रूप से बीमार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जिला अस्पताल में खोले गए सेंटर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला अस्पताल में वृद्धजन किसी भी दिन पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे। रविवार को छोड़कर रोजाना टीके लगाए जाएंगे। यहां टीका लगाने से पहले रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी। वृद्धजन को अपना आधार कार्ड लेकर सेंटर पर आना होगा।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि वृद्धजनों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में टीकाकरण सेंटर स्थापित किया गया है। यह सेंटर हर रोज खुला रहेगा। शाम पांच बजे तक वृद्धजन और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोग पहुंचकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को छोड़कर जिला अस्पताल में हर रोज टीकाकरण सेंटर खुला रहेगा। सेंटर पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए वृद्धजनों को आधार कार्ड लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट लांच, घर बैठे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
घर में बैठकर कोरोना का टीका लगवाने के लिए अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर में ओटीपी आने के बाद आधार नंबर सहित अन्य जानकारी फीड करके पंजीयन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed