फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

महाअभियान में जिलेभर में दिखा जोश, 2308 को लगा कोरोना का टीका

Thu, 28 Jan 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
CORONA
टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते सीएमएस व अन्य अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना के खात्मे के लिए गुरुवार को पूरे जिले में टीकाकरण किया गया। टीके को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में जोश देखने को मिला। जिला अस्पताल, एम्स और आईएमए भवन के साथ ही 17 सीएचसी में भी टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस के साथ ही आईएमए के कई डॉक्टरों ने टीका लगवाया। 3089 के सापेक्ष जिले में 2308 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

16 जनवरी को 258 लोगों और 22 जनवरी को 1601 लोगों में टीकाकरण के बाद गुरुवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी, पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. रविकांत सिंह, रवि सिंह, आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह व उनकी पत्नी डॉ. ओमिका सिंह सहित अन्य लोगों ने टीका लगवाया। एम्स में गुरुवार को भी टीकाकरण हुआ। टीकाकरण को लेकर जोश देखने को मिला।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में जोश देखने को मिला। अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने बताया कि गुरुवार को 77 लोगों को टीका लगाया गया। कार्यक्रम में भावेश यादव, पीके श्रीवास्तव, अनिल भारद्वाज, मोहम्मद फैजान, शिवेंद्र मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में गुरुवार की सुबह टीकाकरण शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

178 लोगों का टीकाकरण किया गया। अधीक्षक विनोद कुमार चौहान ने बताया कि टीकाकरण के दूसरे चरण में 178 लोगों का टीकाकरण किया गया। किसी को टीका लगने के बाद समस्या नहीं हुई।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि 78 लोगों को टीका लगाया गया। पहला टीका एएनएम सताना व दूसरा पंकज व तीसरा शैलेंद्र को लगाया गया। टीम में सरला शुक्ला, अनुराधा गुप्ता, माधुरी देवी, डॉ. शुभम, डॉ. सौरभ आदि मौजूद रहे। एसीएमओ डॉ. कृष्णा सोनकर ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, स्टाफ नर्स अनिला त्रिपाठी ने पहला टीका लगवाया। एसीएमओ डॉ. एम नारायण ने कार्ड दिया। टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में जोश देखने को मिला।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नसीराबाद सीएचसी में अधीक्षक डॉ. आनंद शंकर ने सबसे पहले टीका लगवाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता सिंह, सहायिका पुष्पा देवी, डॉ. अर्पित कक्कड़, डॉ. मोहित सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि ने टीका लगवाया। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, 87 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। प्रभारी भावेश सिंह ने बताया कि डॉ. नमृता यादव को पहला टीका लगाया गया। बीडीओ केके सिंह, एसडीएम जीतलाल सैनी और सीओ इंद्रपाल सिंह ने टीकाकरण का जायजा लिया। टीकाकरण को लेकर जोश देखने को मिला।

सिंहपुर में 165 व फुरसतगंज में 125 को लगा टीका
फुरसतगंज/इन्हौना। अमेठी जिले के सिंहपुर सीएचसी में 165 और फुरसतगंज सीएचसी में 125 स्वास्थ्यकर्मियों में टीके लगाए गए। फुरसतगंज अधीक्षक डॉ. एचपी यादव ने बताया कि अमेठी सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। पहला टीका राज कुमारी को लगा। 125 लोगों में टीकाकरण हुआ। टीका लगने के बाद किसी को समस्या नहीं हुई। सिंहपुर सीएचसी में सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर वर्मा ने स्टाफ नर्स प्रीति से वैक्सीन लगवाकर शुरुआत की। 165 स्टाफ का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed