फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CORONA

ड्राई रन की खामियों पर गुफ्तगू हुई, 11 को फिर करेंगे पूर्वाभ्यास

Wed, 06 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
CORONA
रायबरेली। कोरोना वैक्सीन आने से पहले स्वास्थ्य विभाग हर तरह से तैयारियों को पूरा करने की कवायद में जुट गया है। मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के ड्राई रन में खामियों को लेकर सीएमओ ने अधिकारियों के साथ गुफ्तगू की। साथ ही 11 जनवरी को और भी प्रभावी ढंग से कोरोना टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास करने का निर्णय लिया गया। हालांकि उन्हीं सेंटरों को फिर से ड्राई रन के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण व अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद अब जल्द ही कोरोना की वैक्सीन आने वाली है। मंगलवार को शहर के जिला अस्पताल, आईएमए भवन, सीएचसी हरचंदपुर, बछरावां और डीह में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन

ड्राई रन के दौरान कई लोगों के बीमार होने का प्रदर्शन करके कुछ ही मिनट पर उनका इलाज किया गया। बुधवार को सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. कृष्णा सोनकर, डॉ. खालिद रिजवान आदि अधिकारियों के साथ बैठक करके समीक्षा की। पहले ड्राई रन में मिली खामियों को दूर कर 11 जनवरी को दोबारा पूर्वाभ्यास का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई रन में कुछ नया सीखने को मिला: विनय
ड्राई रन के दौरान बीमार होने का प्रदर्शन करने वाले जिला समन्वयक विनय पांडेय का कहना है कि अमूमन जैसे सभी वैक्सीन लगने के बाद कुछ एईएफआई यानी प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। उसी तरह कोविड की वैक्सीन में भी एईएफआई हो सकते हैं। इसलिए बिल्कुल ही घबराने की जरूरत नहीं है। सेंटर पर मौजूद प्रशिक्षित स्टाफ एवं प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा एईएफआई किट द्वारा समुचित देखभाल और उपचार करके दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ड्राई रन का अच्छा प्रयास रहा। पूरे स्टाफ को कुछ नया सीखने को मिला है।

कोरोना टीकाकरण को लेकर पहला ड्राई रन सफल रहा। 11 जनवरी को फिर से पूर्वाभ्यास का निर्णय लिया गया है। जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूसरे ड्राई रन में दूर कराया जाएगा।
डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed