{"_id":"5e6d200d8ebc3ea8234005dc","slug":"corona-raibaraily-news-lko513505148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया से लौटे युवक के घर पहुंची रिस्पांस टीम, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेशिया से लौटे युवक के घर पहुंची रिस्पांस टीम, हड़कंप
विज्ञापन
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक के एक गांव में मलेशिया से लौटे युवक की सेहत जांचने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीम पहुंची। टीम ने युवक की ट्रेवल हिस्ट्री के साथ ही सेहत को भी जांचा। हालांकि युवक पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया। उसे जुकाम-बुखार व अन्य किसी भी प्रकार की समस्या नहीं मिली। टीम ने युवक को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने की सलाह दी।
बहादुरपुर ब्लॉक के खैरहना का युवक अंकित मलेशिया में पिछले दो साल से रह रहा था। होली पर वह सात मार्च को घर आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के बाद घर पहुंचने के बाद शनिवार को सीएचसी फुरसतगंज के अधीक्षक डॉ. एचपी यादव अपनी टीम के साथ उसके घर पहुंचे।
अधीक्षक ने बताया कि युवक पूरी तरह से स्वस्थ है। उसमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं पाया गया। उसको सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की समस्या पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। टीम में ब्रजेंद सिंह, मनीष श्रीवास्तव, मनोज दुबे, बीपी शर्मा, राजेश शुक्ला व कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र में स्कूलों के पास खोले गए मुर्गी फार्मों की सूचना मांगी है। उन्होंने स्कूलों के आसपास संचालित इन फार्मों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय सरायमानिक के पास मुर्गी फार्म संचालित हो रहा है। इसके अलावा पूरे खेऊ निगोही आदि क्षेत्रों में भी मुर्गी फार्म संचालित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि विद्यालय के पास मुर्गी फार्म संचालित करने वाले लोगों को नोटिस देकर शीघ्र ही मुर्गी फार्म बंद कराया जाएगा। आदेश न मानने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।