फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Corona patient found in Harchandpur, team reached

हरचंदपुर में मिला कोरोना मरीज, टीम पहुंची

Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona patient found in Harchandpur, team reached
रायबरेली। डेंगू, जुकाम और बुखार के कहर के बीच कोरोना ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को हरचंदपुर क्षेत्र में कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। मरीज को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। रिस्पांस टीम भी गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शुक्रवार को जिले में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 2738 लोगों की जांच की।
जांच में हरचंदपुर क्षेत्र के बलदूपुर गांव का 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। एसजीपीजीआई लखनऊ से आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी।
मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। घर के लोगों की जांच के लिए टीम भी गांव भेजी गई है। जिले में अब तक 17061 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 16713 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जिले में दो एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed