फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Container crushes brother and sister on highway, protest

Raebareli News: हाईवे किनारे कंटेनर ने भाई-बहन को कुचला, प्रदर्शन

Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Container crushes brother and sister on highway, protest
घटना के बाद रोत बिलखते परिजन।
रायबरेली। हाईवे के किनारे नित्यकर्म के लिए जा रहे भाई-बहन को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल डाला। इस हादसे में दोनों मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और नशे में होने का आरोप लगाकर दौड़ा-दौड़कर पीटा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और किसी तरह कंटेनर चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इससे करीब पौने एक घंटे तक लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर यातायात की रफ्तार थमी रही। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर तहसीलदार महराजगंज और सीओ ने परिजनों और आक्रोशित लोगों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मिल एरिया के देवानंदपुर निवासी राम कुमार सोनकर परिवार के साथ अपनी ससुराल हरचंदपुर के गंगागंज सोरा गांव के पास रहते हैं। रविवार की शाम को उनका बेटा सुमित (12) और बेटी लक्ष्मी (11) नित्यक्रिया के लिए गए थे। दोनों भाई बहन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे शौच कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से आ रहे कंटेनर में दोनों को रौंद डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंटेनर चालक भागने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने बाइक से पीछा कर कंटेनर को रोका और चालक की जमकर पिटाई की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया तो तहसीलदार महराजगंज प्रज्ञा द्विवेदी और सीओ प्रदीप कुमार पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। मुआवजे की बात पर कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत रिपोर्ट दी जाएगी। उधर पुलिस ने केस दर्ज कर कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया।


नशे में था कंटेनर चालक
घटना के बाद भीड़ ने कंटेनर चालक जमकर पीटा। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। इस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। पुलिस पर भी सवाल किए गए कि पुलिस केवल बाइक सवारों की ही चेकिंग करती है और पैसा वसूलती है। जबकि भारी वाहन चालकों की कभी चेकिंग नहीं होती। यदि कंटेनर चालक की बछरावां में चेकिंग हो जाती तो नशे की हालत में यह पकड़ लिया जाता और इतना बड़ा हादसा नहीं होता।


बच्चों के शव देखकर बदहवास हो गई मां
राम कुमार को उसकी ससुराल में जमीन मिली है। इस पर वह परिवार के साथ ग्राम गंगागंज सोरा में रहते हैं। राम कुमार मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। दोनों बच्चों की मौत ने राम कुमार को हिलाकर रख दिया है। राम कुमार की पत्नी तो घटनास्थल पर जैसे ही पहुंची और बच्चों के शवों को देखा तो वह बदहवास हो गई। घटना को लेकर महिलाओं ने पुलिस के सामने इंसाफ दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed