फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Constable put the hanging

खीरों थाने में सिपाही ने लगाई फांसी

Thu, 30 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 30 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Constable put the hanging
सिपाही सुधीर कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खीरों थाने में तैनात एक सिपाही ने बुधवार को आमद कराने की बात पर पहले पत्नी की पिटाई की और फिर सरकारी आवास का कमरा बंद कर फंदे पर लटक गया। पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। बाद में कमरा खोलकर उसे नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सीओ लालगंज ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मूलरूप से हरदोई जिले के माधवगंज थाना क्षेत्र के तकिया बभूती निवासी सुधीर कुमार (29) पुत्र शिव प्रसाद गौतम वर्ष 2006 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


13 जनवरी 2016 को सुधीर की तैनाती खीरों थाने में गई थी। वह थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहता था। 13 जून को सुधीर एसपी वार के लिए पुलिस लाइंस गया था। बताते हैं कि इसके बाद से उसने थाने में आमद नहीं कराई और सरकारी आवास में परिवार समेत रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी रानी ने बुधवार दोपहर बाद घर पहुंचे सुधीर से थाने में आमद कराने की बात कही। बस इतनी सी बात पर वह भड़क गया। उसने पत्नी की पिटाई कर दी और फिर आवास का कमरा अंदर से बंद कर लिया। पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी के शोरगुल पर आसपास के लोग व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद कमरा खोल सिपाही को नीचे उतारकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ लालगंज देवेश शर्मा, थानेदार अनिल सिंह ने पहुंचकर मामले की जांच की।

मृतक सिपाही सुधीर कुमार ने 24 जून 2012 में हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहा की रहने वाली रानी पुत्री बाबूलाल के साथ शादी की थी। शादी बाद उसे एक बच्चा दिपांशु हुआ, जिसकी उम्र अब तीन साल है। मृतक सिपाही के माता-पिता समेत अन्य परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक परिवारीजन मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। पति की मौत से पत्नी रानी के आंसू नहीं थम रहे हैं। पत्नी का कहना है कि जब उनसे थाने में आमद कराने की बात कही तो उनका जवाब था कि मैं नौकरी नहीं करूंगा। चाहे सस्पेंड हो जाऊं।

अब तुम्हें ही नौकरी करनी है। पत्नी का कहना है कि सुबह उन्होंने ऑफिस जाने की बात कही थी, वापस आकर फिर कहीं गए थे। इस बार जब उनसे थाने में आमद कराने की बात कही तो उन्होंने ऐसा कदम उठा डाला। एसपी हरिनारायण सिंह ने कहा कि सिपाही सुधीर कुमार नशे का आदी थी।


पुलिस लाइंस में वार में शामिल होने के लिए आया था, लेकिन यहां से भी गायब हो गया था। उसने फांसी लगाकर जान दी है। घटना की जांच कराई जा रही है। परिवारीजनों को घटना की सूचना दिला दी  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed