फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Congress in 2007, in 2012, in the year 2017, the lotus feeding

2007 में कांग्रेस, 2012 में सपा तो 2017 में खिला कमल

Sat, 11 Mar 2017 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 11 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress in 2007, in 2012, in the year 2017, the lotus feeding
bjp - फोटो : getty images
सियासी दांव-पेंच और जनता के फैसले भी अजीबोगरीब होते हैं। एक समय था, जब कांग्रेस का अपने गढ़ में कब्जा था। सोनिया-प्रियंका-राहुल का जादू यहां पर सिर चढ़कर बोलता था। समय ने फिर करवट बदली और गांधी परिवार के गढ़ में तीन सीटों पर कमल खिला।
विज्ञापन


कमल खिलने के साथ ही इन तीनों सीटों पर नहीं, बल्कि रायबरेली में राजनीति परिदृश्य में बदलाव की लहर चली और भगवा रंग फहर गया। वर्ष 2007 में कांग्रेस, वर्ष 2012 में सपा तो वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक सीटें हासिल करने में महारथ हासिल की।
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2012 की तरह इस बार फिर हाथी यानि बसपा यहां पर कोई कमाल नहीं कर पाई। वर्ष 2002 के विधानसभा निर्वाचन की बात करें तो जिले की सात सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें सपा ने चार सीटें झटकी थीं। इसके बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली को अपना संसदीय चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनके सांसद बनने के बाद विकास की उम्मीद लिए जनता ने कांग्रेस का साथ दिया। अगला विधानसभा चुनाव 2007 में हुआ तो इसका असर परिणाम पर भी पड़ा। इस चुनाव में जिले की सात सीटों में से पांच पर कांग्रेस ने कब्जा किया। सपा सिर्फ एक सीट ही बचा पाई थी।

 

प्रदेश में बसपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के गढ़ में विकास को लेकर खूब सियासत हुई। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा। बड़े बदलाव और विकास की उम्मीद को लेकर 2012 के चुनाव में मतदाताओं ने नतीजों का पूरा रुख मोड़ दिया।
 

इस चुनाव में जिले के पास सिर्फ पांच सीटें बचीं, क्योंकि दो सीटें सलोन और तिलोई नवसृजित जिले सीएसएम नगर (अमेठी)में चली गईं। जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस समेत सभी दलों ने खूब ताकत झोंकी और बड़े से लेकर बड़े नेता को बुलाया।
 

नतीजे सामने आए तो पांच में से चार सीटें सपा ने जीतकर अपनी झोली में डाल ली। इन सभी चारों सीटों पर 2007 में कांग्रेस का कब्जा था। सिर्फ इकलौती सदर सीट पर किसी भी दल का जादू नहीं चल पाया था और यहां से अखिलेश सिंह ने चुनाव जीता था।
 

इसी दौरान हुए बदलाव में सीएसएम नगर जिला अमेठी बन गया। इस बदलाव में सलोन विधान सभा सीट को रायबरेली में शामिल कर लिया गया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार यहां पर राजनीति परिदृश्य बदलकर सामने आया और यहां पर छह सीटों में भाजपा सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई।

बछरावां, सलोन और सरेनी विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई, जबकि सदर, हरचंदपुर विस सीट कांग्रेस और सपा के खाते में ऊंचाहार सीट गई। फिलहाल कुछ भी हो, मोदी लहर में अरसे से सूखा झेल रही भाजपा इस बार चुनावी जीत का स्वाद चखने में कामयाब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed