{"_id":"5e5c192f8ebc3ef3a816f33d","slug":"congress-district-president-of-amethi-raids-on-floor-mill-raibaraily-news-lko5115177169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फ्लोर मिल पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फ्लोर मिल पर छापा
विज्ञापन

एसडीएम तिलोई की अगुवाई में कई विभागों की टीम ने जांच की
रायबरेली। अमेठी जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की जायस क्षेत्र के सुल्तानपुर-रायबरेली नेशनल हाईवे स्थित सिंघल फ्लोर मिल बहादुरपुर पर शनिवार को छापा मारा गया। छापे के दौैरान विभिन्न विभागों की टीम ने जांच की। जांच के दौरान कोई खामी नहीं पाई गई, लेकिन श्रमिकों में हड़कंप रहा। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी मिल पर छापा मारा गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की सिंघल फ्लोर मिल पर शनिवार देर शाम एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी की अगुवाई में पावर कॉर्पोरेशन, एफएसडीए समेत कई विभागों के अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने स्टॉक, प्रदूषण, श्रमिकों का सत्यापन, पर्यावरण की जाँच के साथ मिल के विद्युत लोड की गहनता से जांच की।
जांच के दौरान अधिकारियों को लगा कि विद्युत लोड अधिक है, लेकिन जब पड़ताल की गई तो विद्युत लोड क्षमता से कम पाया गया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार मिल में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ जाँच की गई थी। मिल में कोई भी ऐसी कमियां नहीं पाई गई, जिस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि शुक्रवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर गौरीगंज स्थित अमेठी सांसद के कार्यालय पर ज्ञापन देने गया था। सांसद के प्रतिनिधि के न मिलने पर उनके आवास के गेट पर किसानों की कई समस्याओं का ज्ञापन चस्पा किया था। इसी राजनीति से प्रेरित होकर उनकी मिल पर छापा मारा गया।