{"_id":"6a6e499598624ae8620f725c","slug":"communication-services-disrupted-due-to-severed-cable-two-trains-halted-raebareli-news-c-101-1-slko1034-164235-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: केबल कटने से संचार सेवा ठप, दो ट्रेनें रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: केबल कटने से संचार सेवा ठप, दो ट्रेनें रोकी
Sun, 02 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली/ऊंचाहार। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा और रायबरेली जिले के अरखा के बीच केबल कटने से संचार सेवा ठप हो गई। इससे रेलवे स्टेशनों का आपस में संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में ट्रेनों को पास कराने में दिक्कत हुई। कुंडा में दो ट्रेनों को काफी देर तक रोकना पड़ा, जिन्हें बाद में पेपर लाइन क्लियर (पीएलसी) मिलने के बाद रवाना किया गया। इससे गाड़ियों की लेटलतीफी काफी अधिक बढ़ गई।
शनिवार को सुबह प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस फर्राटा भर रही थी। कुंडा स्टेशन पहुंची तो आगे बढ़ने का संकेत नहीं मिल सका। काफी देर तक ट्रेन खड़ी रही, लेकिन सही वजह नहीं पता चल सकी। बाद में जानकारी हुई कि कहीं पर केबल कट गया है, जिससे अगले स्टेशनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। केबल कटने से संचार सेवा के साथ सिग्नल व्यवस्था भी प्रभावित रही।
प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस करीब 55 मिनट खड़ी रहने के बाद कुंडा से रवाना हुई। इससे यह ट्रेन सवा घंटे विलंब से रायबरेली आई। शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस भी कुंडा में करीब 25 मिनट रुकी रही। इससे यह ट्रेन करीब एक घंटे देरी से रायबरेली आई। केबल कटने से करीब दो घंटे तक संचार सेवा ठप रही। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि केबल कटने के कारण ट्रेनों को रास्ते में रोका गया। इसीलिए ट्रेनें विलंब से आईं।