{"_id":"d25c58ae79876d1c9eb7f4c2240092fb","slug":"cold-and-freezing-people-titure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर और ठंड से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर और ठंड से ठिठुरे लोग
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
रविवार रात से ही शीत लहर चलने से गलन है। ऐसे में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। सोमवार को धूप निकली, लेकिन गलन से सर्दी का एहसास हुआ।
सुबह के वक्त ठंड होने से स्कूली छात्र-छात्राएं ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 06.8 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया।
शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। एक तरफ सर्दी बढ़ रही है, वहीं अलाव कहीं पर नहीं जलवाए जा रहे हैं।
यही नहीं ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को भी नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें घंटों लेट रही। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्री हलाकान नजर आए।