फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CMO reaches hospital and inquires, action will be taken on ward boy

सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की, वार्ड ब्वाय पर होगी कार्रवाई

Thu, 05 Dec 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
CMO reaches hospital and inquires, action will be taken on ward boy
रायबरेली। जिला अस्पताल में सोमवार रात वार्ड में भर्ती एक युवती को लेकर वार्ड ब्वॉय के भागने के मामले की जानकारी होने पर बुधवार को सीएमओ डॉ. शरद कुमार वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले में पूछताछ की। उन्होंने सीएमएस को मामले की जांच कराकर तत्काल रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं, जिससे वार्ड ब्वॉय पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सात नंबर बेड एक युवती को बीमार होने पर भर्ती किया गया था। रात में युवती अचानक गायब हो गई थी। इस पर परिवारीजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। स्टाफ नर्स ने इस प्रकरण की जानकारी अधिकारियों को दी थी। तीन घंटे बाद युवती ड्यूटी पर तैनात एक वार्ड ब्वॉय के साथ पहुंची तो परिवारीजन अवाक रह गए थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज दिलीप राय ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की थी। जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. बीरबल ने तत्काल मामले की जांच शुरू करा दी थी। सीएमओ ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में पूरी जानकारी सीएमएस से ली। सीएमओ डॉ. शरद कुमार वर्मा ने बताया कि सीएमएस के स्तर से मामले की जांच की जा रही है। सीएमएस से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही वार्ड ब्वॉय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed