फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CMO accuses DM of humiliating

सीएमओ ने डीएम पर अपमानित करने का लगाया आरोप

Sat, 05 Sep 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
CMO accuses DM of humiliating
रायबरेली। कोरोना के संक्रमण के नियंत्रण के संबंध में शुक्रवार की रात कैंप कार्यालय में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सवालों का जवाब न देने पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सीएमओ को कड़े शब्दों में फटकार लगाई। जिससे आहत सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा बैठक छोड़कर बाहर चले गये।
विज्ञापन

साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर डीएम पर गंभीर आरोप लगाए। शासन के गंभीर होने के बाद शनिवार को डीएम चैंबर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई घंटे तक वार्ता हुई। उधर, सोशल मीडिया पर सीएमओ का पत्र वायरल होने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीएम कोरोना नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों की बैठक गत शुक्रवार की रात कैंप कार्यालय में बुलायी थी। बैठक में सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीडीओ अभिषेक गोयल, एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर, एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान, डॉ. एके चौधरी, डॉ. राधाकृष्णा समेत कई अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनोज शुक्ला के मीटिंग में शामिल न होने के मामले में डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम के कई सवालों का सीएमओ जवाब नहीं दे पाए। इस पर उनको कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद सीएमओ मीटिंग छोड़कर बाहर चले गये।
मामले में सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएमओ ने लिखा है कि अपमान के कारण उनकी तबियत खराब हो गई, इसीलिए मीटिंग छोड़कर बाहर आ गये। उन्होंने ऐसे बर्ताव पर कोरोना वारियर्स के कार्य करने में असमर्थता जताई।
साथ ही कार्रवाई का अनुरोध किया। मामला शासन तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को डीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डीएम चैंबर में हुई। जिसमें सामंजस्य बनाकर कोरोना से जिले को बचाने का निर्णय लिया गया।
सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा था, जिसकी एक प्रति प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के अध्यक्ष लखनऊ व रायबरेली को भी भेजी गई थी। प्रांतीय शाखा की ओर से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की गई थी। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चैंबर में बैठक हुई, जिसमें संगठन पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में यह बात तय हुई जो शब्द डीएम ने बोले थे वह गाली की श्रेणी में नहीं आते हैं। आम सहमति के बाद सभी भ्रांतियों को दूर कर मामले का निस्तारण करा दिया गया है। बैठक में पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ. अल्ताफ हुसैन, सीएमओ के अलावा प्रभारी सीएमएस डॉ. बीरबल, सभी एसीएमओ, सभी सीएचसी अधीक्षक आदि अधिकारी शामिल हुए।
इस बारे में डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि बैठक में सीएमओ से जानकारियां मांगी गई, लेकिन वे सवालों का जवाब नहीं दे पाए, इसीलिए उन्हें फटकार लगाई गई। किसी का भी अपमान करने का प्रयास नहीं किया गया। जिले को कोरोना से बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व पीएमएस संघ से वार्ता के बाद सभी प्रकार की गलतफहमियां दूर हो गई हैं।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम ने बैठक में अपमान किया था। इसी कारण उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। शनिवार को डीएम से वार्ता के बाद निर्णय लिया गया है कि यदि दोबारा अपमान करने का प्रयास किया गया तो सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। अधीक्षकों ने इस्तीफे की पेशकश की है। दोबारा ऐसी नौबत आने पर अधीक्षकों समेत वे इस्तीफा देने पर विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed