फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CM will come today, will pay tribute to Amar Shaheed Rana

आज आएंगे सीएम, अमर शहीद राना को देंगे श्रद्धांजलि

Tue, 27 Aug 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
CM will come today, will pay tribute to Amar Shaheed Rana
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (आज) को शहर में होंगे। वे नेहरू नगर क्रॉसिंग पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद राना बेनी माधव की प्रतिमा व शहीद चौक पर पुष्पांजलि के बाद इंदिरा गांधी सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत ने यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम नेहा शर्मा व एसपी स्वप्निल ममगैन के साथ पुलिस लाइंस से लेकर कार्यक्रम स्थल में निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कराया। सभागार में अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री 27 अगस्त को दोपहर 12.55 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। यहां से वे अमर शहीद राना बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा एवं शहीद चौक पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद फिरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित भाव समर्पण समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पुलिस लाइंस से लेकर नेहरू नगर क्रॉसिंग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरीकेटिंग के साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने दोपहर दो से ढाई बजे के बीच का आरक्षित कार्यक्रम रखा है। इस दौरान वे औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। सीएम के औचक निरीक्षण को लेकर अधिकारियों की धड़कने बढ़ गई हैं। खासकर जिला अस्पताल में दिनभर बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त कराने का काम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बेडों से फटी व गंदी चादरों को हटाकर नई चादरें बिछाई गई हैं। पूरे परिसर को साफ-सुथरा किया गया है। इसके अलावा डिग्री कॉलेज चौराहा से लेकर नेहरू नगर क्रॉसिंग तक सरकारी की सभी योजनाओं की होर्डिंग्स लगवाने के साथ ही बाउंड्री पर स्वच्छ भारत मिशन की वॉल पेंटिंग भी कराई गई है।

जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा सहित अन्य सभी तैयारियों को पूरा करा दिया गया है। सभी जरूरी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आईजी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। आधे घंटे के आरक्षित कार्यक्रम में सीएम औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
समय कहां पहुंचेंगे
12.20 बजे 8 कालीदास मार्ग लखनऊ से प्रस्थान।
12.30 बजे लॉ मार्नीनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान।
12:50 बजे पुलिस लाइंस रायबरेली में आगमन।
13.00 बजे राना बेनी माधव सिंह प्रतिमा स्थल पर आगमन।
13.10 बजे शहीद चौक पर आगमन।
13.15 बजे फिरोज गांधी सभागार में आगमन।
14.00 से 14.30 बजे आरक्षित कार्यक्रम।
14.40 बजे पुलिस लाइंस रायबरेली से प्रस्थान।
15.00 बजे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर सुल्तानपुर आगमन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed