फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CM help three women will suffer acid

एसिड पीड़ित तीन महिलाओं को सीएम देंगे सहायता

Sat, 27 Feb 2016 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान पुरस्कार के लिए जिले की तीन एसिड पीड़ित महिलाओं को चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद देंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिले की दो महिलाओं को पांच-पांच लाख व एक महिला को ढाई लाख रुपये का चेक दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने एसिड पीड़ित महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान पुरस्कार योजना से आर्थिक मदद देने की व्यवस्था की है।

इस योजना के तहत ऊंचाहार क्षेत्र के सवैयाधनी गांव निवासी विमला देवी, वार्ड एक महेश नगर लालगंज निवासी मालती व सबीसपुर ऊंचाहार निवासी बिंदादेवी को चुना गया है।
विज्ञापन


विमला को ढाई लाख और मालती व बिंदादेवी को पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को पुलिस सुरक्षा में प्रशासन लखनऊ तक ले जाएगा।

एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि एसिड पीड़ित तीन महिलाओं को योजना के तहत चुना गया है। उन्हें मुख्यमंत्री से चेक दिलवाने के लिए 8 मार्च को लखनऊ ले जाया जाएगा। महिलाओं के साथ ही उनके परिवार का एक-एक सदस्य भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed