फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Clashed over the railing car, 2 killed, 9 wounded

गंग नहर पुल की रेलिंग से भिड़ी कार, 2 की मौत, 9 घायल

Thu, 06 Oct 2016 12:05 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 06 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Clashed over the railing car, 2 killed, 9 wounded
रायबरेली में बुधवार को जगतपुर थाना क्षेत्र में जिंगना गांव के पास हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जिंगना गांव के पास अनियंत्रित होकर कार (पजेरो) बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए गंग नहर पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कार पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गये। मरने वालों में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के सांस्कृतिक मंत्री व छात्र शामिल हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के ही छात्र संघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा समेत छह छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


जबकि एक साइकिल और दो बाइक सवार भी घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी छात्र छात्र संघ चुनाव में मिली विजय पर मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल छह छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष आदिल हमजा (23) पुत्र मो. यामूद अपने छह साथी छात्रों के साथ कार (पजेरो) से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ जा रहा था।

बताते हैं कि हाईवे पर जगतपुर थाना क्षेत्र के जिंगना गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी बाइक सवार दो ग्रामीणों और एक साइकिल सवार युवक को टक्कर मारते हुए गंग नहर पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी रेलिंग से टकराकर पलट गई।

आसपास के लोगों के साथ ही जगतपुर थानेदार बीएन शुक्ला ने फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल छात्रों को गाड़ी से बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इलाहाबाद विवि छात्र संघ के सांस्कृतिक मंत्री मनीष सैनी (26) निवासी इलाहाबाद और छात्र अंकित पांडेय (25) निवासी विरामखंड गोमती नगर, लखनऊ को मृत घोषित कर दिया।

जबकि गंभीर रूप से घायल यूनिवर्सिटी के ही छात्र संघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा (23), छात्र मयूद अहमद (17) निवासी स्टेशनरी रोड इलाहाबाद, अखिलेश (25) निवासी बिठूर बांकी सिद्धार्थ नगर, अनुभव सिंह (23) निवासी लाजपतराम रोड नया कटरा इलाहाबाद, कपिल प्रताप सिंह (21) निवासी शताब्दी छात्रावास इलाहाबाद, अंकित वर्मा (21) निवासी मेंहदीपुर भरतपुर जिला बाराबंकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसके अलावा बाइक सवार राम कुमार (45) निवासी अयोध्याबख्श का पुरवा, हरिहर सिंह (45) निवासी पूरे तमोली मजरे बेलाभेला भदोखर और साइकिल सवार महेंद्र कुमार (18) निवासी पूरे गुरुदीन थाना जगतपुर भी घायल हुए।


एसपी विनय यादव का कहना है कि पजेरो के रेलिंग से टकराने की वजह से हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। थानेदार का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed