{"_id":"605e0c618ebc3ecc5f0d11d6","slug":"civic-amenities-raibaraily-news-lko5715298119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी से राख लादकर जा रहे ओवरलोड ट्रक बन रहे मुसीबत, आंखों में धूल पड़ने से हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी से राख लादकर जा रहे ओवरलोड ट्रक बन रहे मुसीबत, आंखों में धूल पड़ने से हो रहे हादसे
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ के मुराईबाग कस्बे से होकर गुजरने वाले मौरंग और एनटीपीसी की राख से भरे ओवरलोड ट्रक लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। वजह मौरंग और राख लोगों की आंखों में पड़ जाती है, जिससे हादसे हो जाते हैं।
ट्रकों को पास कराने के नाम पर कुछ लोगों ने ठेका भी ले रखा है। बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी भी इस प्रकार की गंभीर समस्या से अनभिज्ञ बने हुए हैं।
मुराईबाग कस्बे के विनय कुमार शुक्ला, उदयशंकर, श्याम मनोहर, सर्वेश कुमार, संदीप वैश्य, मनोज कुमार, सुधीर जायसवाल का कहना है कि मुराईबाग कस्बे से मौरंग और राख भरकर गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सड़कों पर गिरी राख और मौरंग उड़ कर लोगों के आंखों में जाती है। जिससे उन्हें दिक्कत होती है। साथ ही सांस लेना दुश्वार है। यदि समय रहते इस प्रकार की समस्या का निराकरण ना हुआ तो लोग दमा जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाएंगे। उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या का निराकरण कराया जाएगा।