{"_id":"58f902234f1c1bf1584711da","slug":"chowki-incharge-and-the-soldiers-ran-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी रोमियो अभियान के तहत एक छात्र और छात्रा के साथ पुलिस के अभद्र व्यवहार से खफा ग्रामीणों ने थुलेंडी चौकी इंचार्ज और सिपाहियों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ाने के साथ उन पर ईंट-पत्थर चलाए। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस वालों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। इस मामले को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में जमकर कहासुनी भी हुई।
बछरावां थाना क्षेत्र के हरदोई गांव का रहने वाला राहुलऔर गांव की ही एक छात्रा बछरावां के एक कंप्यूटर सेंटर में पढ़ते हैं। दोनों शाम को अलग-अलग साइकिल से घर लौट रहे थे।उमरपुर गांव के पास ही मोटरसाइकिल सवार दो पुलिस कर्मियेां ने उन्हें रोककर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी और अकारण गालियां देते हुए मारना शुरू कर दिया। छात्रा के विरोध करने पर राहुल को जमकर मारा और छात्रा को गालियां दीं। दोनों हरदोई गांव पहुंचे और घर वालों को पूरी जानकारी दी।
घटना के कुछ समय बाद ही चौकी इंचार्ज के साथ पुलिसकर्मी हरदोई चौराहे पर पहुंच गए। पहले से ही नाराज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस वालों को दौड़ा लिया और ईंट पत्थर चला दिए। पहले तो पुलिस कर्मियों की ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस वाले भाग खड़े हुए और किसी तरह जान बचाई। उधर थुलेंडी चौकी इंचार्ज हौसिला प्रसाद अवस्थी ने बताया कि हरदोई बाजार में सार्वजनिक स्थान पर चिकन व मटन बिकने को लेकर बवाल चल रहा था।
विज्ञापन
उसे हटाने के लिए जब मौके पर वे पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे तो ग्रामीणों से उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। उधर एसओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज व सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की हुई है। फोर्स के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा कर शांत करा दिया गया है।