फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   chlorine gas

पानी की टंकी में रखे क्लोरीन से भरे सिलेंडर में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, चार लोग बेहोश, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
chlorine gas
क्लोरीन गैस लीकेज होने के बाद जांच करने पहुंची एसडीएम। - फोटो : RAIBARAILY
बछरावां (रायबरेली)। नगर पंचायत में पानी की टंकी में रखे गए क्लोरीन गैस से भरे सिलेंडर में रिसाव होने से दो महिलाओं समेत चार लोग बेहोश हो गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर सिलेंडर को हटाया। साथ ही बेहोश हुए लोगों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। उनका कहना है कि गैस सिलेंडरों की देखभाल न किए जाने की वजह से ऐसा हुआ।
विज्ञापन

बछरावां कस्बे में महराजगंज रोड स्थित पानी की टंकी पर नगर पंचायत की ओर से पानी की साफ-सफाई के लिए क्लोरीन गैस के चार खाली सिलेंडर व एक भरा सिलेंडर रखा था। उचित रखरखाव न होने से क्लोरीन गैस से भरा सिलेंडर लीक कर गया। परिसर में गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जब तक लोग कुछ समझ पाते पड़ोस के रहने वाले विशाल (25), संतोषी (38), शारदा देवी (30), धर्मेंद्र (34) क्लोरीन गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। गैस की चपेट में आए सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछरावां पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक इलाज कर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फायर ब्रिगेड ने लीक सिलेंडर को कब्जे में लेकर सुनसान जगह पर ले जाकर उसे नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी महराजगंज सविता यादव ने बताया कि नगर पंचायत बछरावां के पानी की टंकी में रखा क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक हुआ था, जिसके चलते गैस अगल-बगल फैल गई। फिलहाल सिलेंडर को नष्ट करा दिया गया है। सिलेंडर लीक कैसे हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।
समय से न होता इलाज तो चली जाती जान : बीरबल
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीरबल का कहना है कि क्लोरीन गैस जहरीली होती है। गैस की चपेट में आकर चार लोगों को बेहोशी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद सभी लोग स्वस्थ हैं। एक महिला और एक पुरुष को सांस फूलने पर ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। अगर ये लोग समय से अस्पताल न पहुंचते तो इनकी जान भी जा सकती थी।

क्लोरीन गैस से भरे सिलेंडर में रिसाव होने से दो महिला समेत चार लोग बेहोश हुुए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।
विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed