फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Children are not going to school due to fear of the youth

Raebareli News: युवक के डर से बच्चे नहीं जा रहे स्कूल

Mon, 15 Sep 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 15 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Children are not going to school due to fear of the youth
रायबरेली। जगतपुर के माधवपुर गांव में सनकी युवक की हरकतों से करीब 20 परिवार सहमे हुए हैं। बच्चों में डर इस कदर है कि उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न हाेने से ग्रामीणों में रोष है। रविवार को गांव के लोगों ने एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव के दीपू, रोहित, रामदेव साहू, अनिल, महावीर का कहना है कि युवक चारपहिया वाहन, बैटरी रिक्शा व बाइकों को नुकसान पहुंचा रहा है। घरों में पत्थरबाजी करता हैं। विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट की जा रही है। स्कूली बच्चों पर पत्थर से हमला करने से वह स्कूल जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण रुपेश, तरुण, बृजेश, कुसुम, विजयपाल, सचिन व महेंद्र कहना है कि सनकी युवक के डर से गांव के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में कथा पांच की प्राची, कक्षा सात की पल्लवी, अलावलपुर में कक्षा एक की आयुषी व कक्षा तीन के छात्र दिव्यांशु, कक्षा छह की छात्र रविकांत, राजकीय विद्यालय गुरगुजपुर में कक्षा 10 की छात्रा अंजलि ने युवक के डर से स्कूल जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed