फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chief Minister gifted 187 drinking water projects worth 562 crores to the district

मुख्यमंत्री ने जिले को दी 562 करोड़ की 187 पेयजल परियोजनाओं की सौगात

Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifted 187 drinking water projects worth 562 crores to the district
भाजपा की सदस्यता दिलाते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 187 पाइप पेयजल परियोजनाओं सहित 833 करोड़ की 381 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन फेज-2 के तहत 562.51 करोड़ से 187 पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास करके परियोजनाओं को समय से पूरा करके जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के आदेश दिए। सीएम ने 1.20 करोड़ से विनायकपुर गोसंरक्षण केंद्र, 4.19 करोड़ से जिला पुरुष व महिला अस्पताल में एसटीपी के कार्य का शिलान्यास किया।
शहर के शिवाजी नगर स्थित स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने खेलकूद विभाग के 4.50 करोड़ मल्टी परपज हाल, 10.06 करोड़ की 41 सड़कों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायत की गोशाला व कांजी हाउस, आठ सड़कों के निर्माण, लेपन व चौड़ीकरण के साथ ही एक निजी मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास करने के साथ ही 2.58 करोड़ से 52 हेल्थ वेलनेस सेंटरों को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जिले में पूर्ण हो चुके तीन करोड़ के 52 हेल्थ वेलनस सेंटरों के साथ ही राजकीय हाईस्कूल सनही, रोझइया भीमखाह का लोकार्पण किया।
मंडी समिति ललागंज में 500 एमटी क्षमता के गोदाम, भदोखर व जगतपुर थाना में हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष, आश्रम पद्धति स्कूल रैन व शेषपुर समोधा में सीवेज टीटमेंट प्लांट, जिला कारागार में बैरक सहित 74 कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने 84 करोड़ की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और 749 करोड़ की 305 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजनाओं को समय से पूर्ण करवाने के आदेश दिए।
आज किसानों के खातों में पहुंचेगी सम्मान निधि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक जनवरी 2022 को देश के 10 करोड़ किसानों और प्रदेश के 2.54 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि खातों में हस्तांतरित करेंगे।
तीन जनवरी को 4.50 करोड़ श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार की धनराशि और पांच जनवरी 2022 को एक करोड़ निराश्रित महिलाओं, वृद्धा विधवा एवं दिव्यांगजनों को एक-एक हजार की पेंशन की धनराशि खातों में भेजी जाएगी।
और जब सीएम ने अदिति सिंह को बुलाया....
तय समय से पहले ही सीएम योगी आदित्य नाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। मंच से कुछ पहले सीएम विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। उस समय सदर विधायक अदिति सिंह मंच पर थीं।

सीएम ने जैसे ही अदिति को देखा उन्होंने सदर विधायक अदिति सिंह को लोकार्पण व शिलान्यास स्थल पर बुला लिया। सीएम के बुलाते ही अदिति पहुंचीं, तब सीएम ने 381 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अदिति के सीएम के पास पहुंचने पर सीएम योगी के जिंदाबाद और भारत माता के नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed