फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chhath Puja: declining the offer water to the sun, women, the worship

छठ पूजा : अस्त होते सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य, की पूजा-अर्चना

Tue, 17 Nov 2015 11:25 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान कांच ही बांस के बहंगियां बहंगी लचकत जाए..., हथवा में फुलवा डलिया छठ पूजन जाए...,हे छठ माई अरघिया देकर विनती करली तुहा...आदि छठ गानों की गूंज के पूजा स्थल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


आईटीआई कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, सोनिया नगर, गांधी नगर, कृष्णा नगर, स्वराज नगर, इंदिरा नगर, राजकीय कॉलोनी आदि मोहल्लों में पूर्वांचल से आए परिवारों में सुबह से ही उत्साह रहा।
विज्ञापन


घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। शाम करीब चार बजे डूबते हुए सूरज केे पूजा-अर्चना और अर्घ्य देने के लिए महिलाएं परिवारीजनों के साथ निकल पड़ी।

सई नदी के राजघाट, शहीद स्मारक, शारदा सहायक नहर के किनारे और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित मंदिर में छठ पूजा को लेकर लोगों को जमावड़ा लगा।

इसमें सबसे अधिक भीड़ राजघाट में रही। पानी में खड़े होकर महिलाओं ने अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा- अर्चना की। इस दौरान भगवान सूर्य और छठ मइया के खूब जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अरविंद सिंह राठौर, रूपेश सिंह, डॉ.सीएल कांत, परमेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे। किसी ने पुत्र प्राप्ति तो किसी ने सुख समृद्धि के लिए छठ मइया से कामना की।

बिहार जनकल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष भारत भूषण, प्रभू कुमार, जिलाध्यक्ष सुभाष झा ने प्रशासनिक सहयोग पर खुशी जताई। सभी ने डीएम एसपी गंगवार, एसपी श्रीकांत सिंह के प्रति आभार जताया।

कहा कि नगर पालिका चेयरमैन इलियास की ओर से सफाई और प्रकाश व्यवस्था कराने से पूजा करने में आसानी हुई। वहीं सीएम की ओर से अवकाश घोषित किए जाने पर खुशी जताई।


वहीं लालगंज के एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत ने गेगासो गंगा तट पर परिवार के साथ छठ पूजा की और मनौतियां मांगी।

रेल कोच कारखाने में भी कर्मचारियों के परिवारों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सूर्य देवता से मनौतियां मांगी। जीएम आलोक दबे के निर्देश पर छठ पूजा की तैयारियों में कारखाना प्रशासन ने सहयोग किया।

छठ पूजा के कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक आवास के पीछे स्थित तालाब के तट पर किया गया, जिसमें पूरे उल्लास और धार्मिक रिवाज के साथ लोगों ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed