फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Check the quality of fuel on the city's three petrol pumps

शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर ईधन की गुणवत्ता जांची

Wed, 03 Jul 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Check the quality of fuel on the city's three petrol pumps
रायबरेली में मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप पर जांच करती टीम। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। डीएम के निर्देश पर गठित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर ईधन के साथ ही वायु प्रदूषण की जांच की। पंप से पेट्रोल निकलवाकर उसकी नाप की जांच की। हालांकि पेट्रोल की गुणवत्ता व नाप ठीक मिली। पेट्रोल पंपों के संचालकों को वायु प्रदूषण को कम करने में सहयोग करने के निर्देश और टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन

शहर में बढ़े वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए डीएम ने पेट्रोल पंपों पर भी प्रदूषण और ईधन की जांच के लिए टीम बनाई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स अधिकारी विनय कुमार और आपूर्ति विभाग के एआरओ पीएन पाल की टीम ने सिविल लाइन स्थित आरकेबीके, अनुराग रोड लाइंस और रतापुर में सत्या आटो केयर पर पहुंचकर पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

पंप से पेट्रोल को निकलाकर नाप जांचने के साथ ही प्रदूषण की भी जांच की। हालांकि तीनों पेट्रोल पंपों पर खामियां नहीं मिली। पेट्रोल पंप के संचालकों को प्रदूषण से बचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आपूर्ति विभाग के एआरओ पीएन पाल ने बताया कि एक-एक करके सभी पेट्रोल पंपों की जांच होगी। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed