फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chaudhary Charan Singh was a farmer-friendly politician: Virendra

किसान हितैषी राजनेता थे चौधरी चरण सिंह : वीरेंद्र

Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh was a farmer-friendly politician: Virendra
प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली महिला किसान बछरावां की राजकुमारी। - फोटो : प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली महिला किसान बछरावां की राजकुमारी।
रायबरेली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में सपा कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष इ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही किसानों के मसीहा थे उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में किसानों की भलाई हेतु किसान केंद्रित योजनाएं, भूमि सुधार, जमींदारी उन्मूलन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया। प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि चौधरी साहब ईमानदार एवं मेहनती राजनेता थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश यादव, मो. अरशद खान, आफताब अहमद, रज्जू खान, शिवनारायण सोनकर, श्रवण चौधरी, राजेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश में राजकुमारी को मिला प्रथम पुरस्कार

बछरावां। ब्लॉक क्षेत्र के नीवा की रहने वाली महिला किसान राजकुमारी पत्नी अरुण कुमार सिंह को लखनऊ में आयोजित किसान सम्मान दिवस में सम्मानित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा ने बताया कि 2025-26 में संरक्षित खेती के श्रेणी में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकुमारी को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर राजकुमारी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed