फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   chath pooja

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा-अर्चना

Fri, 20 Nov 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
chath pooja
रायबरेली। छठ मइया देहले बानी मांग कै सिंदुरिया..., छठी माई बरत सुहावन भूखै सारा संसार..., छठ महरानी पूरण कीजै काज... जैसे तमाम गीत शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर सूर्यास्त के समय सुनाई दिए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भले ही कई परिवारों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की, फिर भी सई नदी, शारदा नहर समेत विभिन्न स्थानों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजन-अर्चन के लिए काफी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शहर में राजघाट स्थित सई नदी के तट पर सबसे ज्यादा लोग पहुंचे। साथ ही सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा सहायक नहर के तट और आईटीआई कॉलोनी में भी जनसमूह उमड़ा। आकाश में सूर्य की धीमी होती किरणों के साथ ही व्रतधारी महिलाओं और उनके परिवारीजनों का उत्साह बढ़ता रहा। महिलाओं ने सूर्य को अघ्र्य देकर पूजा-अर्चना की। राजघाट स्थित सई तट पर दो सुबह से ही लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन

हर कोई पूजन-अर्चन की तैयारियों के साथ साज-सज्जा में जुटा रहा। सूर्यास्त से पहले तो राजघाट में काफी भीड़ जुट गई। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं सई नदी के किनारे पानी में खड़ी हो गई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके साथ काफी संख्या में पुरुष और बच्चे भी रहे। इस दौरान सूर्यदेव और छठ मइया के जयकारे भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उगते सूर्य को आज अर्घ्य देंगी महिलाएं
जिस तरह शुक्रवार की शाम विभिन्न स्थानों पर डूबते सूरज को अर्घ्य देने के लिए लोग जुटे, उसी तरह शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी महिलाओं पहुंचेंगी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पूजा अर्चना और आरती करेंगी। सीमा देवी, चंदा, पिंकी, नीलम, पूनम, कविता आदि महिलाओं ने कहा कि छठ पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। छठ पर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह रहता है।
डीएम की पत्नी व विशेष सचिव ने घर में दिया अर्घ्य
रायबरेली। विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एंड प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को व डीएम वैभव श्रीवास्तव की पत्नी नेहा प्रकाश ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण को देखते हुए कैंप कार्यालय में ही छठ पूजा की। आस्था व पूरे विधि विधान के साथ छठी मइया की आराधना करते हुए पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।

घर में स्वयं ही आटा गूंदा और चूल्हा जलाकर पकवान बनाए। डीएम व पत्नी नेहा प्रकाश ने छठ पर्व पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि सभी लोग इस त्योहार को कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुपालन में मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाए। यह त्योहार आस्था और श्रद्धा का सबसे खास त्योहार है। इसके प्रति लोगों में बहुत अधिक विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed