{"_id":"6a037d520cfda6aed206d454","slug":"changes-in-the-jurisdiction-of-accountants-charge-taken-away-from-pramod-gupta-raebareli-news-c-101-1-rai1002-157699-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, प्रमोद गुप्ता से छिना प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, प्रमोद गुप्ता से छिना प्रभार
Wed, 13 May 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 13 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। एसडीएम विवेक राजपूत ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के सात लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। साथ ही पांच लेखपालों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले लेखपाल प्रमोद गुप्ता से ऊंचाहार का प्रभार छीन लिया गया। उन्हें मवई की जिम्मेदारी दी गई है।
बुधवार को जारी स्थानांतरण सूची में लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार सोनकर को जगतपुर से हटाकर मिर्जापुर ऐहारी के साथ कमलापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आदित्य कुमार सिंह को धोबहा से खोजनपुर व ऊंचाहार, रविकांत केसरवानी को कुसुमी से ऐहारी बुजुर्ग व डेलौली, अनुभव सिंह को टाघन से हटाकर बिकई व तहसील कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन पटेल को सुदामापुर से रामसांडा स्थानांतरित किया गया है, इसके साथ गंगौली का भी अतिरिक्त प्रभार है।
राहुल त्रिवेदी को मिर्जापुर ऐहारी से हटाया गया है, उन्हें टांघन के साथ जगतपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक गर्ग को चिचौली के साथ कुसुमी, अज तिवारी इटौरा बुजुर्ग के साथ कमोली, उदित जायसवाल पूरबगांव के साथ उड़वा, अमरेश कुमार बेनीकामा के साथ रामगढ़ टिकरिया व रूपेश कुमार मौर्य कोटरा बहादुरगंज के साथ पट्टी रहस कैथवल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासनिक व जनहित के कार्यों के दृष्टिगत लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।