फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Changed the numbers of many trains including Archana, Ganga Gomti, Intercity

अर्चना, गंगा गोमती, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के नंबर बदले

Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Changed the numbers of many trains including Archana, Ganga Gomti, Intercity
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का नंबर बदलने लगा है। अर्चना एक्सप्रेस, गंगा गोमती, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के नंबर बदल गए हैं। ये ट्रेनें अपने पुराने नंबर से चलने लगी हैं और पहले जैसी सुविधाएं भी मिलने लगी हैं।
विज्ञापन

रविवार तक सभी ट्रेनें अपने पुराने नंबर से दौड़ने लगेंगी। अभी तक सभी गाड़ियां स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थीं।
मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने पर सभी ट्रेनें बंद हो गईं थीं। अनलॉक में ट्रेनों का संचालन एक-एक कर शुरू किया गया, लेकिन सभी गाड़ियां स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थीं।
विज्ञापन

यानी कि इन ट्रेनों के नंबर बदल गए थे। हर ट्रेन के नंबर के शुरुआत में शून्य लगा दिया गया था। ट्रेनों को पुराने नंबर से दौड़ाने और पहले की तरह सुविधाएं देने का फैसला लिया गया तो इन गाड़ियों को अपडेट करना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से होकर 29 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं, जिनमें अर्चना एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के नंबर बदल गए हैं।
बाकी ट्रेनों के नंबर भी रविवार तक बदल जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कई ट्रेनें अपने पुराने नंबर से चलने लगी हैं। जल्दी ही सभी ट्रेनें पुराने नंबर से दौड़ने लगेंगी।

शिविर में महज दो मामले निपटे
रायबरेली। रेलवे प्रशासन की ओर से बुधवार को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारी परिवाद शिविर लगा। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर 14 मामले आए। वरिष्ठ हित निरीक्षक अरशद अली और सुधीर तिवारी के साथ ही विनय दुबे ने मामलों का परीक्षण किया। सुधीर तिवारी ने बताया कि दो मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। बाकी 12 मामले मंडल कार्यालय को भेज दिए गए, ताकि उनका निस्तारण भी कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed