फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chain pulling in superfast train, spark came out

Raebareli News: सुपरफास्ट ट्रेन में चेन पुलिंग, निकली चिंगारी

Sun, 27 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 27 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Chain pulling in superfast train, spark came out
बछरावां (रायबरेली)। हावड़ा से लालकुआं जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन बछरावां स्टेशन पर अचानक रुक गई। ट्रेन फर्राटा भरते हुए रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। किसी ने चेन पुलिंग कर दी। इससे एकाएक ट्रेन रुक गई और पहियों से चिंगारी निकली। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री सहम गए। ट्रेन को बछरावां में करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार को देर रात लगभग 11:30 बजे हुई। रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस फर्राटा भर रही थी। नॉन-स्टॉप ट्रेन होने के कारण बछरावां में भी सिग्नल दे दिए गए। इससे ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी। चेन पुलिंग होने से अचानक रुकी तो पहियों से चिंगारी निकलने लगी।
विज्ञापन


स्टेशन पर बैठे यात्रियों ने देखा तो वह चकित रह गए। फर्राटा भरती ट्रेन अचानक रुक गई तो स्टेशन पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी दौड़े। चेन पुलिंग के बारे में जानकारी हुई तो आरपीएफ भी पहुंची। चेन पुलिंग होने से प्रेशर डाउन हो गया, जिससे ट्रेन को दोबारा चलाने में 15 मिनट लग गए। ट्रेन बछरावां में खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर मौजूद सुखलाल, सूरज, राम भारत, चंद किशोर आदि यात्रियों ने बताया कि वे लोग दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। फर्राटा भरती हुई ट्रेन एकाएक रुकी और चिंगारी निकलने लगी। किसी अनहोनी की आशंका हुई। चेन पुलिंग करने वाले की तलाश में आरपीएफ ने काफी हाथ-पैर मारे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरपीएफ प्रभारी एसके राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed