फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Center administrator went to Uttarakhand without permission, salary stopped

बिना अनुमति उत्तराखंड चले गए केंद्र व्यवस्थापक, वेतन रोका

Tue, 25 Feb 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Center administrator went to Uttarakhand without permission, salary stopped
बिना अनुमति उत्तराखंड चले गए केंद्र व्यवस्थापक, वेतन रोका
विज्ञापन

जानकारी न देने पर वरिष्ठ शिक्षक पर भी कार्रवाई, मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
ड्यूटी न करने पर वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक का वेतन भी बाधित
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं अभी चल रही हैं और महत्वपूर्ण प्रश्नपत्रों की परीक्षा बाकी है, लेकिन राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी के केंद्र व्यवस्थापक राम सजीवन बिना किसी अनुमति के परीक्षा केंद्र छोड़ कर भाग गए। सोमवार को पहली पाली में पता चला कि वह उत्तराखंड चले गए हैं।
इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने केंद्र व्यवस्थापक राम सजीवन का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। केंद्र व्यवस्थापक के जाने के बाद उनका कार्यभार वरिष्ठ शिक्षक रविशंकर मिश्र को दिया गया है, लेकिन उन्होंने भी इस बारे में कोई सूचना डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन

इस पर डीआईओएस ने वरिष्ठ शिक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सकें, इसके लिए राजकीय हाईस्कूल पूरे त्रिवेदी के प्रधानाचार्य रामशरण त्रिपाठी को राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी का केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। दूसरी तरफ पहनासा स्थित परीक्षा केंद्र पर वाह्य अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में राजा चंद्रचूड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह को तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा में अब तक परीक्षा केंद्र में पदभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी गंभीरता से लेते हुए विनय कुमार सिंह का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए अवरुद्ध करने का आदेश जारी कर दिया। बोर्ड परीक्षा में बीएसए का सचल दस्ता काफी ढीला चल रहा है। अब तक की परीक्षा में एक दिन बीएसए का सचल दस्ता लेकर बीईओ मुख्यालय निकले। बीएसए स्वयं सोमवार को सचल दस्ता लेकर निकले। इस दस्ते को जो रूट दिया गया था, उससे इतर डीह क्षेत्र में इस दस्ते ने भ्रमण किया।
इसी क्षेत्र में बीआरसी और कस्तूरबा विद्यालय में कार्यक्रमों में बीएसए ने भाग लिया, फिर दो परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि संत इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक के रूप में एक विषय अध्यापक की ड्यूटी लगी थी, जिसे कार्यमुक्त किया गया। डीह क्षेत्र में कार्यक्रम पहले से तय थे, जिससे वहां भी जाना जरूरी था। हालांकि जिन परीक्षा केंद्रों का उन्होंने निरीक्षण किया, वहां दूसरा कोई सचल दस्ता नहीं गया था।
दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी हरीश चंद्र गुप्ता ने बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट सोमवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बलिकरण सिंह इंटर कॉलेज, एसएन सिंह विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदलू जगन्नाथी मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज में परीक्षा कक्षों में मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज देखी।
महराजगंज क्षेत्र में पहली पाली में जीआईसी हलोर में तीन एवं एनएसपीएस सलेथू में एक परीक्षार्थी ने उर्दू की परीक्षा दी, लेकिन निगरानी के लिए पूरा अमला तैनात रहा। दोनों पालियों में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्टे्रट लगातार भ्रमण कर रहे हैं। खासतौर से सीसीटीवी की सक्रियता परखी जा रही है।
अमेठी के जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन लाल ने सोमवार को जायस स्थित मलिक मोहम्मद भारती इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। पहले तो इस परीक्षा केंद्र में परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने सामने कॉपियां सील करवाईं, फिर इसी विद्यालय में बने तिलोई तहसील क्षेत्र के उप संकलन केंद्र का जायजा भी लिया।

यहां पर 13 परीक्षा केंद्रों की कॉपियां जमा हो रही हैं। बंडलों के रखरखाव के बारे में पूछा। इसके पहले बहादुरपुर स्थित आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed