फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Center administrator removed, 2099 missed the math exam

केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए, 2099 ने छोड़ी गणित की परीक्षा

Wed, 26 Feb 2020 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Center administrator removed, 2099 missed the math exam
केंद्र व्यवस्थापक हटाए गए, 2099 ने छोड़ी गणित की परीक्षा
विज्ञापन

डीएम ने कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांची परीक्षा की सुचिता
डीआईओएस के निरीक्षण में कक्ष निरीक्षक कम मिलने पर कार्रवाई
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की कमी को दूर कराने का प्रयास न करने पर बलिकरन सिंह इंटर कॉलेज गौरा के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। डीआईओएस ने निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापक धर्मेंद्र यादव को नया केंद्र व्यवस्थापक बना दिया।
प्रथम पाली में हाईस्कूल में गणित की परीक्षा में 2099 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। हाईस्कूल की गणित की परीक्षा मंगलवार सुबह हुई। जिसमें 27391 परीक्षार्थियों में 25292 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी के इंतजाम के साथ ही सीसीटीवी कैमरों को सही ढंग से संचालित कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शौचालय, पीने का पानी, बिजली, जनरेटर आदि व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने पुस्तिका संकलन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कॉपियों की सीलिंग व मोहर आदि की जानकारी ली। जहां पर कॉपियां रखी जा रही है, वहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने दीनशाह गौरा स्थित बलिकरन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कक्ष निरीक्षकों की काफी कमी मिली। परीक्षण में पाया कि केंद्र व्यवस्थापक रमेशचंद्र ने कक्ष निरीक्षकों की कमी को दूर कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर सहायक अध्यापक धर्मेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed