{"_id":"695578cd59c9453fc608a52f","slug":"celebrations-galore-welcoming-the-new-year-with-joy-and-enthusiasm-raebareli-news-c-101-1-slko1031-147994-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जश्न में डूबे लोग, उल्लास-उमंग के बीच नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जश्न में डूबे लोग, उल्लास-उमंग के बीच नए साल का स्वागत
Thu, 01 Jan 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
नए वर्ष को लेकर फूल खरीदती महिलाएं।
रायबरेली। घड़ी की दोनों सुई जैसे ही बुधवार रात 12 पर पहुंची, वैसे ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर गूंजने लगा। सभी एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे। कहीं केक काटकर तो कहीं गीत गाकर साल 2026 का स्वागत किया गया। फिल्मी गीतों की धुन पर बच्चे ही नहीं बड़े भी जमकर थिरके। धूम धड़ाके के बीच देर रात तक जश्न चलता रहा।
सुबह से लेकर शाम तक शहर के पार्कों में खूब रौनक रही। इस दौरान होटल व रेस्तरां भी खुले रहे। यहां पर भी खूब रौनक दिखी। इससे पहले पूरे दिन युवा नए साल पर भेंट देने के लिए खरीदारी करते नजर आए। बाजार में फूल व अन्य गिफ्ट की खूब खरीदारी हुई। देर रात तक होटल, रेस्तरां में पार्टी का दौर चलता रहा।
हुड़दंग से निपटने के लिए चौराहों पर पुलिस भी गश्त करती रही। शाम होते ही रायबरेली क्लब के साथ होटलों व रेस्टोरेंट में पार्टी का दौर शुरू हो गया। हर कोई नए साल के जश्न में डूबा रहा। नगर पालिका की ओर से शहर के सभी मंदिरों की साफ-सफाई कराई गई। अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने बताया कि नए साल पर लोग मंदिरों में पूजा करने पहुंचते हैं। इसलिए मंदिरों की साफ-सफाई कराई गई है। शहर के विभिन्न चौराहों की सफाई कराई गई है। नए साल के स्वागत के लिए शहर भी तैयार है।
विज्ञापन
होटलों व ढाबों पर हुई चेकिंग
संवेदनशील चौराहों, तिराहे पर पुलिसकर्मी वाहन चालकों की चेकिंग कर रहे हैं। होटलों, रेस्टोरेंट नए साल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के होटल व ढाबों और सरकारी शराब की दुकानें की चेकिंग की। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले के सभी और ढाबों की चेकिंग कराई जा रही है। एंटी रोमियो टीमें मनचलों पर नजर रख रही हैं। किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कहीं भजन तो कहीं श्रीरामचरितमानस का हुआ पाठ
नए साल के मद्देनजर कहीं भजन तो कहीं श्रीरामचरितमानस का पाठ शुरू हुआ। जेल रोड स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में भजन कार्यक्रम हुआ। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। प्रसाद वितरित किया गया। पुजारी अक्षत तिवारी, तिलक तिवारी, कलश तिवारी के अलावा रिंकी सिंह, सीमा सिंह, बीना तिवारी ने भाग लिया। राही ब्लॉक क्षेत्र के बिनोहरा गांव में श्रीरामचरितमानस का पाठ शुरू हुआ। आयोजक राजेश गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन पर प्रसाद वितरित होगा। क्षेत्रीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। नए साल के उपलक्ष्य पर ग्रामीणों के सहयोग से श्रीरामचरितमानस का पाठ कराया जाता है।