फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CBI raids CMO office

सीएमओ दफ्तर में सीबीआई का छापा

Fri, 30 Sep 2016 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 30 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
CBI raids CMO office
सीबीआई - फोटो : Getty
स्वास्थ्य विभाग के चर्चित एनआरएचएम घोटाले में सुबूत की तलाश में गुरुवार को सीबीआई की टीम ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय छापेमारी की। टीम ने दस्तावेज खंगाले। अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की। करीब चार घंटे तक चली इस गहन छानबीन से विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत हुए भारी-भरकम घोटाले में कहीं न कहीं जिले का नाम भी जुड़ा है। यही वजह है कि आए दिन यहां योजना का काम देख रहे अफसरों के आवासों और दफ्तर में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को भी लखनऊ से आई सीबीआई की टीम ने सीएमओ दफ्तर में छापा मारा। सीबीआई के छापे की खबर से विभाग में खलबली मच गई। बताते हैं कि टीम ने सीएमओ दफ्तर के अंदर बने एक कमरे में बैठ कर योजना से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। इस दौरान किसी और को अंदर आने-जाने की इजाजत नहीं थी। सीबीआई टीम ने योजना से जुड़े कई अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की। करीब चार घंटे तक छानबीन के बाद टीम लौट गई। जब तक टीम दफ्तर में मौजूद रही अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। 

आए दिन हो रही सीबीआई की छापेमारी से अफसरों के होश उड़े हैं। खासकर वे अफसर ज्यादा परेशान हैं, जो योजना से जुड़े काम देख रहे हैं। गुरुवार को स्थिति यह रही कि कोई अधिकारी या कर्मचारी मुंह खोलने तक को तैयार नहीं था।

 

यहां तक कि कई अफसरों ने तो मीडिया से इसलिए दूरी बना ली कि कहीं जांच के विषय में न पूछ लें। वहीं कुछ अफसर तो टीम के आने से इंकार दिया और पल्ला झाड़ गए।एनआरएचएम की जांच के लिए लखनऊ से सीबीआई के इंस्पेक्टर डॉ. जहीर की अगुवाई में टीम आई थी। टीम ने जो दस्तावेज उन्होंने मांगे, वे उपलब्ध करा दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed