फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cause notices to 23 teachers for not joining

जॉइन नहीं करने पर 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Thu, 06 Oct 2016 12:14 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 06 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cause notices to 23 teachers for not joining
नोटिस - फोटो : demo pic
गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 23 शिक्षकों को जॉइन नहीं करने पर बीएसए ने कारण बताओ नोटिस दिया है। साथ ही सभी शिक्षकों के नाम कार्यालय में चस्पा करा दिये हैं। इन सभी शिक्षकों ने मेडिकल दे रखा है।
विज्ञापन


बीएसए जीएस निरंजन का कहना है कि यदि शिक्षकों ने समय से जवाब नहीं दिया, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिक्षकों की ओर से दिए गए मेडिकल प्रमाणपत्र की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले में गैर जनपद से 161 शिक्षक स्थानांतरित होकर आए थे। शिक्षकों को मनचाहे स्कूल न मिलने पर ज्यादातर ने 22 सितंबर को जॉइन करने से पहले बीएसए कार्यालय में मेडिकल देकर चिकित्सीय अवकाश ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधन कराने के लिए खूब दांव पेच भी लगाए। यहां तक सत्तादारी दल के नेताओं का भी सहारा लिया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच 23 शिक्षक 3 अक्तूबर को डीएम कार्यालय पहुंच गए। शिक्षकों ने संशोधन करने की गुहार डीएम से लगाई।

बताते है कि मामले में डीएम ने बीएसए से पूछताछ कर जवाब मांग लिया। इस पर बीएसए ने कार्यालय में गैर जनपदों से आए शिक्षकों के दिए मेडिकल को देखते हुए सभी 23 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।


इसमें लिखा कि आपने बीएसए कार्यालय में मेडिकल दिया है और डीएम कार्यालय में स्वयं की उपस्थिति दर्ज कराके उच्चाधिकारियों को भ्रमित किया है। जिससे ये सिद्ध होता है कि आप सभी अस्वस्थ नहीं है। सभी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed