फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cash and jewel stolen from two houses

Raebareli News: दो घरों से नकदी समेत दो लाख के जेवर चोरी

Sun, 14 Jun 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewel stolen from two houses
लालगंज। क्षेत्र के उत्तरागौरी गांव में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी विनोद नाई ने बताया कि रात में वह घर की छत पर सो रहे थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरे में थे। इसी दौरान अज्ञात चोर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह बक्सा घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला। पीड़ित के मुताबिक बक्से से करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन


दूसरी घटना गांव के ही किराना दुकानदार धीरज सिंह के घर में हुई। उन्होंने बताया कि रात में कमरे में सोते समय उन्हें खटपट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह जाग गए। आहट मिलने पर चोर मौके से भाग निकले। जांच के दौरान पता चला कि उनकी पैंट में रखे पांच हजार रुपये निद गायब हैं। आशंका है कि चोर नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed