फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case of murder on four including SO and police station incharge

एसओ व चौकी इंचार्ज समेत चार पर हत्या का केस

Tue, 27 Aug 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case of murder on four including SO and police station incharge
पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के बाद गांव पहुंचकर पीड़ितों से बातचीत करते राज्यमंत्री सुरेश पा? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाने में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत के मामले में सोमवार को परिवारीजनों व ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसओ व चौकी इंचार्ज को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की। ऐसा न करने पर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह और पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा देने पर लोगों को शांत कराया। कई घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया। मामले में शिवरतनगंज एसओ ज्ञानचंद्र शुक्ला, इन्हौंना चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि प्रभात द्विवेदी और द्वारिका तिवारी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मजरे पन्हौना निवासी राम औतार पासी की रविवार को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में एसपी अमेठी ख्याति गर्ग ने शिवरतनगंज एसओ व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था। अयोध्या रेंज के आईजी संजीव गुप्ता ने यहां पहुंचकर घटना की पड़ताल की थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवारीजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिवारीजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ अन्य दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जानकारी होने पर राज्यमंत्री सुरेश पासी व क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे और समझा बुझाकर सभी को शांत कराया। मृतक के परिवारीजनों ने राज्यमंत्री सुरेश पासी से 10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने व मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी।
मृतक के पिता राम अभिलाख का आरोप है कि थानेदार व चौकी इंचार्ज ने उसके बेटे की पिटाई की। साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो लोगों ने जबरन अस्पताल में अंगूठा लगवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाजा दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिवारीजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एएसपी अमेठी दयाराम सरोज ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा घटना की जांच कराई जा रही है। दलित युवक की मौत के बाद रविवार देर रात पुलिस ने एसओ शिवरतनगंज, चौकी इंचार्ज इन्हौंना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। सोमवार को इस मामले में एसओ, इन्हौंना चौकी प्रभारी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या व्का मुकदमा दर्ज किया गया।

एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि इस मामले को दूसरे सर्किल के सीओ से जांच कराई जाएगी, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने बताया कि प्रकरण को लेकर हर बिंदु पर पड़ताल कराई जा रही है। एसपी अमेठी ख्याति गर्ग ने बताया कि युवक की पुलिस हिरासत के मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है। साथ ही इस मामले में एसओ व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने के साथ ही केस दर्ज करा दिया गया है। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed